- Hindi News
- National
- स्पेन के 50 शिक्षाविदों ने कहा अगर पैनल में महिला नहीं होगी, तो डिबेट में शामिल नहीं होेंगे
स्पेन के 50 शिक्षाविदों ने कहा- अगर पैनल में महिला नहीं होगी, तो डिबेट में शामिल नहीं होेंगे
मैड्रिड | स्पेन के 50 शिक्षाविदों ने बुधवार को ‘नॉट विदआउट वूमेन’ नाम से एक मैनिफेस्टो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि वो किसी भी ऐसे पैनल डिस्कशन में हिस्सा नहीं लेंगे, जिसमें एक भी महिला सदस्य शामिल ना हो। उन्होंने ऐसी मांग लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए रखी है। मैनिफेस्टो में लिखा है, इस लिस्ट में जितने भी सदस्यों के नाम शामिल है, वो शपथ लेते हैं कि ऐसी कोई भी डिबेट, जिसमें दो से ज्यादा सदस्य शामिल हैं, उसमें हम तब तक शिरकत नहीं करेंगे, जब तक पैनल में कम से कम एक महिला शामिल ना हो। इस मैनिफेस्टो पर दस्तखत करने वालों में स्पेनिश और विदेशी यूनिवर्सिटी के शिक्षाविद, बैंक ऑफ स्पेन और वर्ल्ड बैंक से जुड़े लोग शामिल हैं।