पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुमराह की घातक बॉलिंग से जीत की दहलीज पर पहुंच 3 रन से हारी पंजाब, मुंबई इंडियंस जीती

बुमराह की घातक बॉलिंग से जीत की दहलीज पर पहुंच 3 रन से हारी पंजाब, मुंबई इंडियंस जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई | तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-11 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 5 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। बुमराह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल (94) को आउट कर मैच का रुख मुंबई की ओर मोड़ दिया।

इससे पहले मुंबई के लिए किरोन पोलार्ड ने 23 गेंदों पर 50 की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा क्रुनाल पंड्या ने 32 और सूर्यकुमार यादव ने 27 रन की उपयोगी पारियां खेली। एंड्रयू टाई ने चार विकेट लिए।

स्कोर बोर्ड

मुंबई इंडियंस रन गेंद 4 6

सूर्यकुमार यादव कै. राहुल बो. टाई 27 15 3 2

लेविस बो. टाई 9 7 0 1

इशान किशन कै. स्टाेइनिस बो. टाई 20 12 1 2

रोहित कै. युवराज बो. राजपूत 6 10 0 0

क्रुनाल कै. राजपूत बो. स्टोइनिस 32 23 1 2

पोलार्ड कै. फिच बो. अश्विन 50 23 5 3

हार्दिक कै. अश्विन बो. टाई 9 12 0 0

कटिंग कै. अक्षर बो. अश्विन 4 7 0 0

मैक्लिंघन अविजित 11 7 1 1

मार्कंडेय अविजित 7 5 1 0

अतिरिक्त : 11, कुल : 186/8 (20 ओवर), विकेट-पतन : 1-37, 2-59, 3-59, 4-71, 5-136, 6-152, 7-160, 8-170, गेंदबाजी : अंकित राजपूत 4-0-46-1, मोहित शर्मा 3-0-34-0, एंड्रयू टाई 4-0-16-4, अक्षर पटेल 3-0-24-0, आर. अश्विन 3-0-18-2, मार्कस स्टोइनिस 3-0-43-1

किंग्स इलेवन पंजाब रन गेंद 4 6

केएल राहुल कै. कटिंग बो. बुमराह 94 60 10 3

गेल कै. कटिंग बो. मैक्लिंघन 18 11 2 1

फिंच कै. हार्दिक बो. बुमराह 46 35 3 1

स्टोइनिस कै. इशान बो. बुमराह 1 2 0 0

अक्षर पटेल अविजित 10 8 0 1

युवराज सिंह कै. लेविस बो. मैक्लिंघन 1 3 0 0

तिवारी अविजित 4 1 1 0

अतिरिक्त : 9, कुल : 183/5 (20 ओवर), विकेट-पतन : 1-34, 2-145, 3-149, 4-167, 5-172, गेंदबाजी : मैक्लिंघन 4-0-37-2, बुमराह 4-0-15-3, हार्दिक पंड्या 4-0-42-0, क्रुनाल पंड्या 4-0-36-0, मयंक मार्कंडेय 3-0-34-0, बेन कटिंग 1-0-15-0.

मुंबई इंडियंस : 186/8 रन, पंजाब : 183/5 रन

जसप्रीत बुमराह

मैन ऑफ द मैच बुमराह ने 15 रन देकर लिए तीन विकेट

केएल राहुल और आरोन फिंच की साझेदारी ने पंजाब को ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया था। बुमराह ने पारी के 17वें फिंच और स्टोइनिस को आउट करने के बाद 19वें ओवर में केएल राहुल को भी पैवेलियन लौटा दिया।

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हारे अंक

1 सनराइजर्स हैदराबाद 12 9 3 18

2 चेन्नई सुपर किंग्स 12 8 4 16

3 कोलकाता नाइटराइडर्स 13 7 6 14

4 मुंबई इंडियंस 13 6 7 12

5 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12

6 किंग्स इलेवन पंजाब 13 6 7 12

7 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 12 5 7 10

8 दिल्ली डेयरडेविल्स 12 3 9 6

चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने का श्रेय धोनी को, उनकी जगह कोई नहीं ले सकता: रैना

नई दिल्ली | सुरेश रैना ने बुधवार को कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-11 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। इसका श्रेय कप्तान को जाता है। मुझे नहीं लगता कि फिलहाल कोई धोनी की जगह ले सकता है। वे इतना अच्छा खेल रहे हैं कि जब तक चाहें तो खेल सकते हैं।’

तीन बार की चैंपियन मुंबई चौथे स्थान पर पहुंची, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

सबसे ज्यादा छक्के

32

केएल राहुल

सबसे ज्यादा

चौके

65

केएल राहुल

खबरें और भी हैं...