पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उ. कोरिया की धमकी पर बोले डोनाल्ड ट्रम्प हम देखेंगे आगे होता है क्या

उ. कोरिया की धमकी पर बोले डोनाल्ड ट्रम्प- हम देखेंगे आगे होता है क्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले माह प्रस्तावित मुलाकात रद्द करने की उत्तर कोरिया की धमकी पर कहा है कि वे इस मामले को देखेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मुलाकात रद्द करने की धमकी पर अभी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। यह पूछे जाने पर किम जोंग उन झांसा दे रहे हैं, ट्रम्प ने कहा, “हम यह देखेंगे कि होता क्या है?’

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास पर आपत्ति जताते हुए मुलाकात रद्द करने की धमकी दी थी। उत्तर कोरिया ने इस युद्ध अभ्यास को खत्म करने और परमाणु निरस्त्रीकरण के उसके निर्णय पर अमेरिका की ओर से अनावश्यक बयानबाजी से बचने की बात कही है। ट्रम्प और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...