पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेस्ट मैच में टॉस की व्यवस्था खत्म कर सकती है आईसीसी

टेस्ट मैच में टॉस की व्यवस्था खत्म कर सकती है आईसीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेस्ट क्रिकेट में टॉस की व्यवस्था खत्म हो सकती है। आईसीसी क्रिकेट कमेटी इसको लेकर जल्दी बैठक करने वाली है। 1877 में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई थी और तब से अब तक हर मैच में टॉस हुआ है। 2019 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है। इसी चैंपियनशिप से आईसीसी टॉस को खत्म करना चाहती है। मुमकिन है कि मेहमान टीम को यह अधिकार मिले कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहती है या गेंदबाजी। इससे घरेलू टीम का एडवांटेज कम होगा। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2019 से शुरू होकर 2021 तक चलेगी। इसके तहत 9 टीमें 27 द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। 2021 में 10 से 14 जून तक टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...