पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा विभाग में हैडमास्टर के तबादलों से शुरूआत

शिक्षा विभाग में हैडमास्टर के तबादलों से शुरूआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शिक्षा विभाग में लंबे समय से हो रहा तबादलों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शिक्षा संकुल में चल रहे तबादला कैंप में सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभाग में तबादलों की शुरूआत हैडमास्टर के तबादलों से होगी। पहले चरण में करीब 300 हैडमास्टरों के तबादले होंगे। पहली सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है। इसके बाद करीब एक हजार प्रिंसिपल और 4000 वरिष्ठ अध्यापकों की सूचियां जारी होगी। हालांकि विभाग ने इन श्रेणियों के तबादलों के लिए किसी प्रकार के आवेदन नहीं लिए और ना ही कोई गाइडलाइन जारी की है। उधर, इससे पहले लगे तबादला कैंप में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया था, लेकिन अब तक तबादला सूचियां अटकी हुई है। पंचायतीराज विभाग और शिक्षा विभाग के बीच अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सूचियों पर हस्ताक्षर किसके होने चाहिए। अधिकारियों ने फिलहाल तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूचियों को पेडिंग रखते हुए माध्यमिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक, प्रिंसिपल, हैडमास्टर और व्याख्याताओं के तबादलों की तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...