बात 1998 की है, 52 वर्षीय डोनाल्ड ट्रम्प अपनी दूसरी प|ी मार्ला मेपल्स से भी अलग हो चुके थे। उन्हीं दिनों वे न्यूयॉर्क फैशन वीक की पार्टी में मेनहटन किटकैट क्लब गए। वे मेलानिया को देखकर खुद को रोक नहीं सके। जबकि वे खुद किसी और सुपरमॉडल से मिलने गए थे, जो मेलानिया के पास में बैठी थीं। मेलानिया उस वक्त 28 वर्ष की थीं। शो के आयोजक इटैलियन आंत्रप्रेन्योर पाओलो जामपोली थे। उन्होंने मेलानिया को ट्रम्प से मिलवाया। आनन-फानन में ट्रम्प मेलानिया का नंबर मांग बैठे। चूंकि वे किसी और के साथ डेट कर रहे थे, तो मेलानिया ने नंबर देना ठीक नहीं समझा, लेकिन कहा-आप अपना नंबर मुझे दे दीजिए। मैं देखना चाहती हूं कि आप कारोबार के संबंध में मुझसे चर्चा करना चाहते हैं या कुछ और। तब ट्रम्प ने कहा- मैं आपके साथ बिज़नेस की बात नहीं करूंगा।
यूगोस्लाविया के स्लोवेनिया में रेडिस नामक कस्बे में मेलानिया का जन्म हुआ। पिता कार और मोटरसाइकल डीलर थे। मां कस्बे में ही कपड़े बनाने के कारखाने काम करती थी। बचपन से मॉडलिंग करती थीं, लिहाजा अमेरिका आ गईं।
जन्म- 26 अप्रैल 1970
पिता- विक्टर नास, माता- अमालिजा, एक बड़ी बहन इनेस, एक सौतेला भाई।
शिक्षा- सेकंडरी स्कूल ऑफ डिज़ाइन, यूनिवर्सिटी ऑफ लुब्लिआना से आर्किटेक्चर और डिजाइनिंग।
परिवार-पति-डोनाल्ड ट्रम्प, बेटा बैरन
क्यों चर्चा में- इनकी सर्जरी हुई है।