नोएडा| यूपी पुलिस में थानों और क्राइम ब्रांच में ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म करने के सरकार के दावे की खुद पुलिसकर्मियों ने ही पोल खोल दी है। नोएडा क्राइम ब्रांच की यूनिट स्वात के दो सिपाहियों में तीन दिन पहले उगाही के पैसों के बंटवारे को लेकर हुई लड़ाई के बाद ठेकेदारी व्यवस्था की पूरी डिटेल ही डीजीपी को ट्वीट कर दी गई। ट्वीट के साथ वॉट्सएप किए गए 4 स्क्रीन शॉट्स भी अपलोड किए गए, जिसमें महीने में इंस्पेक्टर और एसपी को दिए जाने वाले पैसे के साथ कहां से कितनी उगाही होती है, सबकी डिटेल थी। इसमें पता चला है कि क्राइम ब्रांच की टीम की उगाही 3.41 लाख रुपए तक है तो खर्च की लिस्ट 4.01 लाख रुपए तक हो गई है। इस ट्वीट के 12 घंटे बाद मामले ने तूल पकड़ा तो एसएसपी ने स्वॉत टीम को ही भंग कर दिया। इसके बाद स्वात प्रभारी व लड़ाई करने वाले दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया और 13 अन्य सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।