पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीलीबंगा: भाभी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, देवर पर मुकदमा दर्ज

पीलीबंगा: भाभी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, देवर पर मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| एक विवाहिता के साथ उसके देवर द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में शुक्रवार को थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी चक 19 एसपीडी के कालूराम पुत्र भानूराम जाति मेघवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका देवर मांगीलाल उस पर बुरी नजर रखता था और मौका मिलते ही उससे अश्लील हरकतें भी करता था। इस बारे में उसके माता-पिता ने भी कई बार मांगीलाल को समझाने का प्रयास किया परंतु मांगीलाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विगत 9 मई की दोपहर को करीब 2 बजे वह घर में अकेली थी। उसका पति खेत में काम करने गया हुआ था तभी मांगीलाल जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जैसे-तैसे उसने अपने आपको बचाया। पीड़िता के बयानों के अाधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...