पांडव मंजूर कश्मीर का है। किंग्स 11 के प्रैक्टिस सत्र
पांडव मंजूर कश्मीर का है। किंग्स 11 के प्रैक्टिस सत्र में पता लग गया कि वह बेटिंग बाहूबली है। वह जो कर रहा है, मैच से पहले बहुत कम लोग कर पाते हैं। -वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर
टीवी बहस से दूर रात को मैंने इंडिया गेट पर कठुआ की मासूम, उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पहुंचे सैलाब को देखा। यह अपने मकसद में सफल होगा। -पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता
मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उपवास के दौरान कोई खाता है या भूखे पेट रहता है। पर उसके खामोश रहने पर परेशान हूं। यह कान फोड़ने से भी ज्यादा खतरनाक है। -रेणुका शहाणे, अभिनेत्री
भाजपा की तथाकथित तेजतर्रार महिला नेता क्यों चुप हैं? क्या कठुआ, उन्नाव की बेटियां, बेटियां नहीं हैं? ईरानी तो खूब बोलती है? अब क्या हो गया ? -आशुतोष, आप नेता
दुष्कर्म के जघन्य अपराध को सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाए। एक में हिंदू है, तो दूसरे में मुस्लिम। बच्चों और महिलाओं से होने वाले अपराध में सांप्रदायिकता को जगह न दें। -रवीना टंडन, अभिनेत्री