पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएसआई की महिला एजेंटों को सेना से जुड़ी जानकारी देता था सोनीपत का गौरव, गिरफ्तार

आईएसआई की महिला एजेंटों को सेना से जुड़ी जानकारी देता था सोनीपत का गौरव, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में सोनीपत के गन्नौर निवासी गौरव शर्मा को सोमवार को रोहतक कोर्ट ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरव सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई की महिला एजेंटों के संपर्क में आया। एजेंट दोस्ती के नाम पर उससे सेना से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही थीं। वह उन्हें वीडियो कॉलिंग व फोटो शेयरिंग के जरिए भोपाल, नासिक और सिकंदराबाद में हुई सेना भर्तियों की कई जानकारियां दे चुका है। उसने हिसार छावनी और रोहतक समेत कई जिलों के बड़े संस्थानों के बारे में भी अहम इनपुट दिए। गौरव ने बताया पिछले चार साल से वह सेना भर्तियों में 18 बार ट्रायल दे चुका है, लेकिन फिजिकल टेस्ट में उसे हर बार बाहर होना पड़ा।

4 साल से 18 भर्तियों में दे चुका था ट्रायल, पिता सेना से रिटायर

सेना की भर्तियों की देता था जानकारी, वीडियो कॉलिंग पर बताता था प्रक्रिया, रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी

वह मंगलवार को भी चेन्नई में होने वाली भर्ती में जाने की तैयारी में था, लेकिन आईबी के इनपुट पर रोहतक पुलिस की सीआईडी ब्रांच ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पिछली चार भर्तियों में वह आईएसआई की एजेंटों के कहने पर गया। वहां वह एजेंटों के साथ वीडियो कॉलिंग कर भर्ती के कई चरणों को लाइव दिखाता और अफसरों व सेना वाहनों के फोटो शेयर करता था। गौरव के पिता जयकिशन सेना में हवलदार के पद से रिटायर हैं। गौरव तीन फरवरी से रोहतक में सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाली अकादमी में कोचिंग लेते हुए उसके हॉस्टल में रह रहा था। रोहतक पुलिस ने पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एनआईए के अधिकारी भी गौरव शर्मा से पूछताछ के लिए पहुंच सकते हैं।

खबरें और भी हैं...