पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास योजना में 14 जिलों में डबल खाते, केंद्र सरकार ने माना गंभीर अनियमितता

पीएम आवास योजना में 14 जिलों में डबल खाते, केंद्र सरकार ने माना गंभीर अनियमितता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत राज्य के 14 जिलों में डबल खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह खुलासा करते हुए इसे गंभीर अनियमितता माना है। चौंकाने वाले तथ्य यह है कि केंद्र सरकार को यह बता दिया गया था कि आवास योजना के तहत एक ही खाता संधारित किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रालय का यह खुलासा चौंकाने वाला है। खुलासे के बाद ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने तत्काल प्रभाव से ऐसे खातों को बंद कर राशि राज्य स्तरीय नोडल खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने योजना को लेकर पिछले दिनों स्थानीय अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की थी। बताया गया कि 31 मार्च, 2015 को ही इंदिरा आवास योजना के तहत पंचायत, पंचायत समिति और जिला स्तर पर संबंधित खातों को बंद करने और राशि राज्य स्तरीय नोडल खाते में जमा कराने के निर्देश जारी कर दिए थे। जिलों ने भी राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज दी कि आवास योजना के तहत प्रशासनिक मद के खाते के रूप में एक खाता ही संचालित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...