अजाक्स संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज
खातेगांव | मप्र अजाक्स संगठन के तत्वधान में 27 मई रविवार को दशहरा मैदान भोपाल में बैकलॉग, पदोन्नति, अजा, अजजा अधिनियम के समर्थन में विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में तहसील खातेगांव के अंबेडकर भवन में एक आवश्यक बैठक 20 मई रविवार प्रातः 10 बजे से रखी गई है। बैठक में भोपाल जाने के लिए वाहन प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।