पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान ने खेत में पेड़ से लगाई फांसी

किसान ने खेत में पेड़ से लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातेगांव | बड़ी बरछा के 60 वर्षीय किसान देवकरण पिता रामकिशन पंवार ने अपने खेत में सुबह 5 से 6 बजे के बीच आम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया व व मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंपा। मृतक के बड़े बेटे राकेश पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हमारा परिवार निमनपुर स्थित भेरू बाबा के मंदिर में पूजा के लिए जाने वाले थे पिताजी पूजा के लिए कच्चे आम खेत से लाने का कहकर सुबह 5 बजे गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं आए तो सुबह 7 बजे मेरा छोटा भाई राहुल खेत में उन्हें देखने गया। वहां उसने देखा कि पिताजी आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं उसने तुरंत परिजन को सूचना दी। पेड़ से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। उन्हें खातेगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया

खबरें और भी हैं...