पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा कांग्रेस दोनों शोषण करते हैं: सिंह

भाजपा-कांग्रेस दोनों शोषण करते हैं: सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा-कांग्रेस दोनों शोषण करते हैं: सिंह

खातेगांव | मध्यप्रदेश में आम गरीब किसान वर्षों से परेशान है। प्रदेश में 50 साल कांग्रेस के लोगों ने शासन किया। 15 साल भाजपा के लोगों को शासन करते हो गया, लेकिन किसानों की समस्याएं आज भी यथावत है। यह दोनों ही पार्टी के लोग किसान और आम जन को गुमराह कर शोषण करते हैं। चुनाव के समय पर गरीब लोगों को शराब एवं धन का लालच देकर उनके मत अपने पक्ष में करते हैं। दोनों ही पार्टी के लोगों ने किसानों की उन्नति और विकास के लिए यदि कुछ किया होता तो आज किसानों को दर-दर नहीं भटकना पड़ता। ये विचार गत दिवस डाक बंगला परिसर में आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कही।

खबरें और भी हैं...