पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 हजार से अधिक किसानों के खातों में एक क्लिक से 39.53 करोड़ की राशि डाली

21 हजार से अधिक किसानों के खातों में एक क्लिक से 39.53 करोड़ की राशि डाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की सरकार किसानों की समस्याओं का निराकरण कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पित हैं। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने कृषि उपज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में कही। देवास में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में 21 हजार से अधिक किसानों को 39 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि नेफ्ट एवं आरटीजीएस के माध्यम से संबंधितों के बैंक खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किसानों को एक क्लिक पर प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र वर्मा, महापौर सुभाष शर्मा, कलेक्टर आशीष सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि कृषि उपज मंडी देवास बद्रीलाल जायसवाल, प्रतिनिधि कृषि स्थाई समिति सिद्धनाथ कैलोदिया, सांसद प्रतिनिधि राजीव खंडेलवाल, उपसंचालक कृषि एसएस राजपूत, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

देवास . किसानों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए अतिथि।

गेहूं पर 200 रुपए प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2016-17 की प्रोत्साहन राशि 200 रुपए प्रति क्विंटल देने साथ ही घोषणा की गई कि आगामी वर्ष 2017-18 में गेहूं का बोनस मूल्य 265 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। वहीं चना, मसूर, सरसों के लिए इस वर्ष 2018 में 100 रुपए प्रति क्विंटल देने की भी घोषणा की गई है। जिले के कुल 21 हजार 732 कृषकों के खातों में राशि 39 करोड़ 53 लाख 56 हजार 358 रुपए ई-पेमेंट के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है।

प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है : सम्मेलन में सोनकच्छ विधायक राजेंद्र वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान किसानों का दर्द समझते हैं। वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। महापौर सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है। जिसे किसान पुत्र मुख्यमंत्री चौहान सफलतापूर्वक चला रहे हैं।

इनके खाते में अंतरित की गई राशि : कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किसानों को एक क्लिक पर प्रोत्साहन राशि दी गई। जिनमें सुनवानी महाकाल के शिवनारायण पूनमचंद को 9980 रुपए, मोहनलाल तोलाराम को 9710 रुपए, प्रहलाद छीतरसिंह मीणा को 23 हजार 600 रुपए, नाथूराम मांगीलाल बरवई खातेगांव को 6800 रुपए, मुन्नालाल टीकमचंद जसोदगढ़ के खाते में 38143 रुपए की राशि अंतरित की गई है।

प्रोत्साहन राशि 10 जून तक जमा कराई जाएगी

रबी वर्ष 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जित कराने वाले किसानों को भी 265 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में 10 जून 2018 को जमा की जाएगी। इस क्रम में पंजीकृत किसानों को उत्पादन की पात्रता सीमा तक कृषि उपज मंडी समिति में न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे अथवा न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बेचने पर 26 मई 18 के मध्य 265 रुपए प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

चना, मसूर एवं सरसों पर भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

इसी प्रकार पंजीकृत कृषकों को चना, मसूर एवं सरसों पर भी 10 अप्रैल से 9 जून 2018 के मध्य विक्रय करने पर 100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिले में चना, मसूर एवं सरसों के पंजीकृत 70106 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी कृषि उपज मंडी/उप मंडी में खरीदी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...