साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 भोपाल में
खातेगांव | मप्र साहू समाज का 11वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 अप्रैल को रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस तारतम्य में साहू समाज के प्रांतीय अध्यक्ष भगवानदास साहू की अध्यक्षता में गंजबासौदा में बैठक की गई। इस वर्ष परिचय सम्मेलन के लिए अभी तक विभिन्न क्षेत्रों से 1200 युवक-युवतियों के बायो डाटा प्राप्त हो चुके हैं। युवक-युवती का परिचय प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो कर शाम 5 बजे तक चलेगा। जानकारी मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू खातेगांव ने दी।