शादी के 8 दिन पहले दहेज में मांगी कार, केस दर्ज
खातेगांव | गांव कणा बुजुर्ग के किसान ने कैलाश राठौर ने अपनी बेटी का रिश्ता ग्राम बरूड़ तहसील हरसूद जिला खंडवा में तय किया था। 23 मार्च को सगाई की गई। 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी के आठ दिन पहले 12 अप्रैल को बेटी के होने वाले पति ने दहेज में कार की मांग कर दी, नहीं देने पर शादी न करने की बात कही। अचानक ऐसी मांग से वधू पक्ष के लोग सकते में आ गए। लड़की के पिता कैलाश राठौर ने हलवाई, बैंड बाजे, गार्डन सभी को बुक कर लिया था। रिश्तेदारों को न्योता दे दिया था। बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे जिद पर अड़ रहे। अंतत: कैलाश राठौर ने खातेगांव थाने में लड़के अकलेश पिता सुरेश, सुरेश पिता दुलीचंद व लड़के की मां ममताबाई पति सुरेश निवासी ग्राम बरूड़ तहसील हरसूद, जिला खंडवा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।