- Hindi News
- National
- बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर सीधे जनता के हाथ में पहुंचा : पाटीदार
बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर सीधे जनता के हाथ में पहुंचा : पाटीदार
बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर सीधे जनता के हाथ में पहुंचा : पाटीदार
बागली| डॉ. आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने एक ऐसे देश का संविधान रचा जो कि अंग्रेजों की गुलामी व राजाओं के हाथों से होकर जनता के हाथ में पहुंचा ही था। उक्त बात ग्राम पंचायत छतरपुरा के उपसरपंच सालगराम पाटीदार ने शनिवार को आंबेडकर जयंती पर ग्राम पंचायत कार्यालय में कही। उन्होंने कहा हमें संविधान में कई प्रकार के अधिकार मिले जो कि वास्तव में हमारे पुरखों को कभी प्राप्त नहीं थे। आंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। सरपंच मुकेश बामनीय, सचिन मनोहर यादव, रोजगार सहायक नंदकिशोर राजगरिया व समस्त पंच व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं व ग्रामवासी उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों का वजन भी किया। साथ ही महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी।
संविधान निर्माता को किया याद
खातेगांव | संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती अांबेडकर भवन डाक बंगला खातेगांव में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व मोमबत्ती जलाकर मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक आशीष शर्मा थे। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलेश जोशी, पीसीसी सदस्य बंटू गुर्जर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिलोदा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आर एन यादव आदि विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता अजाक्स तहसील अध्यक्ष विजय पंवार ने की। अजाक्स ब्लाॅक अध्यक्ष खातेगांव आनंद कर्पे भी उपस्थित थे। पहली बार इस कार्यक्रम में समस्त समाजों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। आभार शिवलाल पनिका ने माना।