‘बेटियां दो कुलों की शान’
खातेगांव। निकाह कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
भास्कर संवाददाता | खातेगांव
बेटियां दो कुलों की शान हैं, बेटियों से चलता है संसार, हमारी बेटियों को किसी प्रकार की परेशानियां न हो इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बेटियों के हाथ पीले करने के योजना संचालित की है। उक्त विचार खातेगांव मंडी परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री निकाह योजना के आयोजन में खातेगांव क्षेत्र के विधायक पंडित आशीष शर्मा ने व्यक्त किए। योजना में 23 जोड़ों का निकाह हुआ
खातेगांव मंडी प्रांगण में ग्रामीण क्षेत्र के लोग और दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि विधायक आशीष शर्मा, विशेष अतिथि प्रदेश वन विकास निगम अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा, सुनील महेश्वरी, सिलाई एवं कला बोर्ड अध्यक्ष मध्यप्रदेश काजी अमानुल्लाह, जनपद अध्यक्ष खातेगांव गुलाब बाई टाडा, मंडल अध्यक्ष डॉ. आरएन यादव, खातेगांव जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा वीरेंद्र राजावत, एसडीएम जीवन सिंह रजक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीषा चतुर्वेदी उपस्थित थे।