पानीगांव/हतनोरी | खातेगांव विधानसभाक्षेत्र की विकास यात्रा बिजवाड़ से विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में हुई। सांसद एवं केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निधि से 15 लाख की लागत से स्वीकृति दतुनी नदी पर घाट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता छतरसिंह गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, मंडलाध्यक्ष राधेश्याम जाट, मंडल महामंत्री राजेश जोशी, पूर्व सरपंच दिनेश पालीवाल, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर जाट, नरेंद्र कांसल, गजानंद पटेल, राजेश बैरागी, त्रिलोकसिंह बावरा, महेंद्र एस. जाट, रामसिंह खोकड़, अजित भाटिया, अभिषेक पंचोली, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। हितग्राहियों को आबादी के पट्टे वितरित किये गए। संचालन सरपंच विक्रम सिंह गौड़ ने किया, आभार दिनेश आशापुरे ने माना। खेरी में विकास यात्रा में उपस्थित नेतागणों का स्वागत खेरी सरपंच प्रतिनिधि विक्रम पंवार के नेतृत्व में किया गया। मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को साफा पहनाकर विधायक शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया तथा कार्ड प्रदान किए। पानीगांव पंचायत में ग्राम पटेल हुकुमचंद अकोतिया, सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, लखन बैरागी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।