पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इकलेरा में 25 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित

इकलेरा में 25 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातेगांव. इकलेरा के स्कूल में बच्चों साइकिल वितरित करते अतिथि।

खातेगांव | शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय इकलेरा- संकुल नेमावर में कक्षा छठी मेंं प्रवेशित बाहर गांव से आने वाले 30 पात्र छात्र-छात्राओं में से 25 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बलराम मीणा, सदस्य रमा बाई जाटव, जनपद सदस्य गीता बाई बड़ोदिया एवं अभिभावकगण वीरसिंह मीणा, रामनिवास मीणा गुन्नास, राजू वर्मा, कन्हैया श्रीवास, ओमप्रकाश जाटव तथा प्रधान पाठक बीएसएन बघेल की उपस्थिति में हुआ। योजना के लाभ से वंचित रहे 5 छात्र-छात्राओं के पालकों ने जल्द ही साइकिल प्रदान करने की मांग की। जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी खातेगांव, राजेंद्र सोनी ने‌ आश्वासन दिया की योजना के लाभ से शेष रहे छात्रों को जल्द ही साइकिल प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...