पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगलिया डिपो से 138 किलोमीटर दूर पिपल्या नानकार में बिका जिले का सबसे महंगा पेट्रोल, रेट 83.27 रु.; देवास से 1.10 रुपए प्रति लीटर ज्यादा

मांगलिया डिपो से 138 किलोमीटर दूर पिपल्या नानकार में बिका जिले का सबसे महंगा पेट्रोल, रेट- 83.27 रु.; देवास से 1.10 रुपए प्रति लीटर ज्यादा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे भावों का सबसे व्यापक असर अंचल के उपभोक्ताओं पर पड़ा है। मांगलिया डिपो से करीब 138 किमी दूरी होने से देवास के पिपल्या नानकार गांव स्थित पेट्रोल पम्प में पेट्रोल की कीमत 83.27 रुपए प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। यह गांव खातेगांव क्षेत्र में आता है और जिले में इसी एरिया में सबसे महंगा पेट्रोल का रेट है। इसकी एक वजह प्राइवेट कंपनी के रेट भी अलग होना है।

इसी तरह डिपो से 140 किमी दूर होने से सबसे महंगा डीजल हरणगांव क्षेत्र के पंप पर 72.29 रुपए पर मिल रहा है। एसआर का अपना डिपो इंदौर में नहीं है इसलिए यह अपना माल तीनों सरकारी कम्पनियों के किसी डिपो में रखती है। वहीं से माल डायरेक्ट एसआर के डीलर को टैंकर द्वारा भेजा जाता है।

जिले के अन्य इलाकों की तुलना में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल देवास शहर में मिल रहा है। सोमवार को यहां पेट्रोल के रेट 82.17 रु और डीजल के 71.41 रु. प्रति लीटर रहे। शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंचल की तुलना में 90 पैसे एक रुपए 10 पैसे तक कम है।

अंचल के पेट्रोल पंपों पर सोमवार को यह रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

स्थान पेट्रोल डीजल (लीटर)

पिपल्या नानकार 83.27 रु. 72.20 रु.

हरणगांव 83.10 रु. 72.29 रु.

बाईजगवाड़ा 83.05 रु. 71.99 रु. देवगढ़ 82.89 रु. 71.80 रु.

कुसमानिया 82.76 रु. 71.97 रु.

गंधर्वपुरी 82.56 रु. 71.77 रु.

बागली 82.46 रु. 71.68 रु.

आगराैद 82.41 रु. 71.63 रु.

टोंककलां 82.25 रु. 71.48 रु.

...और इधर जिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

देवास/अजनास | जिला कांग्रेस द्वारा आदर्श ग्राम अजनास में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम होलानी ने कहा प्रधानमंत्री पेट्रोल के दाम 100 के पार कर देंगे। बढ़ती कीमतों ने आजादी के 70 सालों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, बढ़ी हुई कीमत के साथ दिल्ली में 76.57 रुपए प्रति लीटर रहा है वहीं भोपाल में 83 रुपए मुंबई में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है। तेल की कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दौरान 19 दिन तक तेल की कीमत में बदलाव नहीं किया था, अब रोजाना बदलाव हो रहा है। पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, पीसीसी सदस्य गौतम बंटू गुर्जर, बलराम थोरी, सुनील यादव, मोहन बिलोदा, अजनास मंडलम अध्यक्ष पलकराम भादू, प्रकाश सेठी, सौरभ माल्या, डॉ. सुरेश व्यास, कपिल लाठी, हरिप्रसाद हरियाले, पार्षद अनिल यादव, दीनदयाल यादव, दिनेश जाखड़, राजवीर कुड़िया, जितेंद्र गुर्जर, सुनील राठौर, मुन्ना भाई आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...