भास्कर संवाददाता | खातेगांव
मध्यप्रदेश अजाक्स संगठन के तत्वावधान में रविवार को तहसील स्तरीय बैठक अंबेडकर भवन खातेगांव में अजाक्स तहसील अध्यक्ष विजय पवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि लीलाधर रलोती अजाक्स संभागीय संयुक्त सचिव, विशिष्ट अतिथि संतोष बारोलिया जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, विशेष अतिथि प्रभु दयाल कौशिक, हरिप्रसाद हरियाले आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि ने कहा अजाक्स संगठन के तत्वावधान में 27 मई को दशहरा मैदान भोपाल में बैकलॉग, पदोन्नति, अजा अजजा अधिनियम के समर्थन में महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तहसील खातेगांव से हर विभाग से एक वाहन प्रभारी बनाया गया। अपने विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी को लेकर भोपाल पहुंचने का निर्णय लिया गया।
बाबा साहब की प्रतिमा खातेगांव में स्थापित कराएंगे : आज की बैठक में तहसील खातेगांव में बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई की और निर्णय लिया कि शासन स्तर से हल निकाल कर बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना कराएंगे। संचालन सुरेश नागले ने किया एवं आभार जीपी कुल्हारे ने माना।
बैठक के पूर्व बाबा साहेब के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन व्यक्त करते हुए सदस्य।