जून में होने वाला था गृह प्रवेश, नवनिर्मित मकान में लगी आग
जून में होने वाला था गृह प्रवेश, नवनिर्मित मकान में लगी आग
खातेगांव| खातेगांव की कर्मचारी कॉलोनी स्थित एक नवनिर्मित मकान में अचानक भीषण आग लग गई। उक्त मकान खातेगांव जनपद पंचायत के लेखापाल आरआर राजोरिया के चाचाजी अनूपपुर जनपद सीईओ केदार प्रसाद राजोरिया का बताया जा रहा है। मकान अभी बन ही रहा था उसमें फर्नीचर बनाने का काम चल रहा था। जून में गृह प्रवेश होने वाला था लेकिन रविवार सुबह 5.30 बजे के आस पास मोहल्ले के लोगों ने मकान में से आग की लपटें उठती हुई देखी आग को देखकर शोर मच गया। शोर सुन जलते हुए मकान के ऊपर सो रहे मजदूर उठे मजदूरों ने छत के रास्ते से निकलकर कर अपनी जान बचाई मोहल्लेवासियों ने खुद बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर फायर ब्रिगेड के जरिए ही काबू पाया जा सका। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दरवाजे खिड़की व नया बन रहा फर्नीचर जलकर खाक हो गया।