पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा : बावड़ीखेड़ा में 1 करोड़ 16 लाख की लागत सीसी रोड व विद्यालय भवन का भी हुआ भूमिपूजन

विकास यात्रा : बावड़ीखेड़ा में 1 करोड़ 16 लाख की लागत सीसी रोड व विद्यालय भवन का भी हुआ भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीगांव। बावड़ीखेड़ा में भूमिपूजन करते हुए विधायक शर्मा व अन्य।

भास्कर संवाददाता | पानीगांव

विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में खातेगांव विधानसभा की विकास यात्रा शुक्रवार शाम को बावड़ीखेड़ा पहुंची। जहां 1 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड तथा 10 लाख 9 हजार रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य और योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है। चाहे उज्ज्वला योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो या सौभाग्य योजना, गरीबों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का कार्य सरकार द्वारा ऐसी जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने इंजन सहित टैंकर देने की घोषणा की। संचालन महेंद्र जाट ने किया। आभार बलराम पटेल ने माना।

खबरें और भी हैं...