किसानों का सम्मान करते कार्यकर्ता।
अन्नदाता का सम्मान भगवान का गुणगान है : नंदू चौधरी
खातेगांव | किसान देश का अन्नदाता है और जो भरण-पोषण पालन करें वही भगवान। आज हम किसानों का सम्मान कर भगवान का गुणगान कर रहे हैं। किसानों के अथक परिश्रम के कारण ही मप्र सरकार को पांच-पांच बार कृषि कर्मण अर्वाड मिला है।
यह बात भाजपा जिला महामंत्री नंदू चौधरी ने किसान यात्रा के आठवें दिन खातेगांव मंडल के संदलपुर में कही। संदलपुर से यात्रा प्रारंभ की गई। भगवान बलराम और हल का पूजन व किसानों का सम्मान किया। यात्रा पिपल्यानाकर से ग्राम बीजापुर, कोलारी, खिड़क्या पहुंची, जहां क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने शिवराज सरकार व केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों दी। इसके साथ प्रत्येक गांवों में किसानों का शॉल, साफा, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गोस्वामी ने दी।
किसानों का सम्मान करते कार्यकर्ता।