गोपालपुर में मुख्यमंत्री ने किया छीपानेर माइक्रो परियोजना का भूमिपूजन
खातेगांव. भूमिपूजन करते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान।
परियोजना से खातेगांव क्षेत्र को अधिक लाभ मिलेगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस योजना से सूखे क्षेत्र को बड़ा लाभ होना है। जब योजना बनी तो पड़ोसी धर्म कैसे भूलते। मेरे विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा खातेगांव क्षेत्र को लाभ मिलना है। दो बड़े बांधों की मांग पर कहा कि शीघ्र ही भौगोलिक स्थिति की जानकारी के बाद बांध बनवाएंगे। छूटे हुए गांवों के लिए कहा कि इन गांवों के लिए नेमावर से योजना बनाकर इन गांवों को भी लाभान्वित किया जाएगा। विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान डाॅ. आर. एन. यादव, राधेश्याम जाट, राजेश मीणा, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी, भरत पटेल, लक्ष्मीनारायण गोरा, वीरेंद्र राजावत, कृष्णकांत मीणा, बलराम सेवलिया, संतोष मंडलोई, लखन पटेल, गुलाबबाई टाडा, शिव पटेल आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर मां नर्मदा का इलेक्ट्रॉनिक चित्र भेंट किया।