पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातेगांव| समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर खातेगांव सकल माली समाज की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर खातेगांव में मरीजों को फल वितरित किए गए। फूलमाली समाज खातेगांव के कैलाश माली ने बताया कि ज्योतिबा फुले ने भारत में प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की थी वहीं उनकी धर्मप|ी सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका हुई समाज सुधार के क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले का महत्वपूर्ण योगदान है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर आयोजित समारोह में अमृत अमृत माली लखन माली, अवध माली, विलास माली, रवि शंकर माली, राहुल माली, धीरज माली, संदीप माली, राहुल, राम, धीरज, गोलू आदि उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के पदचिन्हों पर चलकर जरूरतमंद की सेवा करेंगे।

समाज ने निकाला जुलूस : सोनकच्छ। नगर के मेवाड़ा माली समाज ने ज्योति बा फुले की जयंती पर जुलूस निकाला। जुलूस संतोषी वाटिका से शुरू हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ डाक बंगला स्थित मुंगी गार्डन में समाप्त हुआ। जहां एक सामाजिक सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। जुलूस में बैंड बाजे, घोड़ी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...