सटोरियों की सक्रियता से चने के भावों में मंदी का वातावरण
दिल्ली और बीकानेर के सटोरियों द्वारा मंदी मारने, घटे भावों पर माल पकड़ने अथवा अन्य किसी कारण से चने के भाव 3575 से 3600 रुपए रह गए। चने की मंदी ने मसूर, मूंग एवं तुअर के भावों पर भी प्रभाव डाला हैं। खातेगांव, बुरहानपुर तरफ नई मक्का की आवक 2000 बोरी की रही। इंदौर डिलीवरी 1300 रुपए बिक गई।
चना दाल में मांग कम है। इसी बीच चने में बेचवाली का दबाव भी निकला है। मप्र में किसानों को चना तुलाने के लिए लंबी तारीखें दे दी हैं जबकि कुछ किसानों के परिवारों में ब्याह-शादियां निकल गई हैं। ऐसी स्थिति में मंडियों में कम भावों पर चना बेचना पड़ रहा है। दूसरी ओर चना छानकर लाने वाली शर्त भी किसानों को परेशान कर रही है। वायदे में इतनी मंदी नहीं आई, जितनी हाजर भावों में आ गई। महाराष्ट्र वालों की तुअर में बेचवाली से सफेद तुअर के भाव 4150 रुपए एवं अफ्रीकन मोटी तुअर 2900 रुपए रह गई। तुअर दाल में मांग कमजोर है। हरी सब्जियां अभी तक सस्ते भावों पर बिक रही है। अब आम का सीजन शुरू हो गया है। आम सस्ता होने के बाद दालों में मांग कमजोर पड़ जाएगी।
नई मक्का की आवक, डॉलर में जोरदार मांग
खातेगावं, खरगोन तरफ गर्मी की नई मक्का की आवक शुरू हो गई है। कुल आवक 2000 बोरी के करीब रही। नई मक्का शुरू हो जाने से मक्का के भावों में गिरावट रही। डबल डाॅलर में लेवाली का दबाव रहा। शनिवार को आंबेडकर जयंती, रविवार और सोमवार को अमावस्या की वजह से अनेक मंडियां बंद रह सकती हैं, जिससे लेवावी का दबाव रहा। भावों में आंशिक सुधार भी रहा। नीलामी डॉलर 5000 से 6000 रुपए 6100 से 6300 रुपए। कुछ ट्रालियां 6430 रुपए 6480 रुपए 6540 रुपए 6565 रुपए बिकी। कंटेनरों में डालर 42X44- 7150 रुपए 44X46- 6900 रुपए 58X60- 5400 रुपए 60X62-5300 रुपए 62X64- 5200 रुपए।
चना कांटा 3575 से 3600 देशी 3550 नई गगन तुअर दाल 6500 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3800 से 3900 महाराष्ट्र 4150 लाल 4200 मसूर 3625 से 3650 मीडियम 3300 मूंग 4800 से 5200 बेस्ट 5400 से 5600 उड़द 2800 से 3200 बेस्ट 3400 से 3700 रुपए।
चना दाल चलनसर 4200 मीडियम 4500 बोल्ड 4650 मार्केवाली 4750 तुअर दाल फूल 6150 सवा नंबर 5700 मार्केवाली 6500 मसूर 4400 से 4500 उड़द दाल 4400 से 4600 बोल्ड 5400 से 5500 मोगर 4800 से 5000 बोल्ड 5800 से 6000 मूंग 6000 से 6200 बोल्ड 6400 से 6500 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6700 से 6800 रुपए।गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1700 147-1750 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 लोकवन 1700 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1730 से 1770 जलगांव धुलिया अमलनेर 1800 थाना 1870 पूना 1920 अहमदनगर 1900 बेंगलुरू 2060 औरगांबाद 1870 मुंबई 1850 मक्का पीली 1200 से 1220 रुपए।
मसूर का उत्पादन
पिछले कुछ वर्षों से कजाकिस्तान में मसूर का उत्पादन में तेज गति से वृद्धि हो रही है। 3 वर्ष में 7 हजार हेक्टेयर में उत्पादन हो रहा था। वर्तमान में 3.31 लाख हेक्टेयर में पहुंच गया है। कुल उत्पादन का 70 प्रतिशत माल निर्यात हो रहा है। कजाकिस्तान की मसूर निर्यात में रूस से अच्छी मात्रा में प्रतिस्पर्धा रही। भारत सरकार द्वारा मसूर के आयात पर ड्यूटी लगा देने से आयात ठंडा है।