पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लकी और इंदौर वांडरर्स ने किया जीत से आगाज

लकी और इंदौर वांडरर्स ने किया जीत से आगाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | लोकल स्टार लकी वांडरर्स और इंदौर वांडरर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कौटिल्य कप राज्य स्तरीय कबड्‌डी स्पर्धा में दमदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। लकी वांडरर्स स्पोर्ट्स केयर की मेजबानी में प्रो कबड्डी की तर्ज पर चिमनबाग मैदान पर खेली जा रही स्पर्धा में दूसरे दिन लकी वांडरर्स ने निहालपुरमुंडी को एकतरफा मुकाबले में 38-7 से पटखनी दी। लकी वांडरर्स के खिलाड़ियों ने बेहतर ररेडिंग और तालमेल के चलते विरोधी टीम पर सीधी जीत दर्ज की। इंदौर वांडरर्स ने देवास कार्पोरेशन के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के एक अन्य लीग मुकाबलों में ग्वालियर ने देवास को आसानी से 29-15 से पराजित किया। मध्यप्रदेश पुलिस भोपाल ने खातेगांव को 46-21 से हराया। पुलिस टीम ने अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन करते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। जबलपुर ने रोमांचक मुकाबले में राऊ कबड्‌डी क्लब को 19-17 से मात दी। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए संघर्ष देखने को मिला। हालांकि अंतिम समय में जबलपुर के खिलाड़ी ने शानदार रेड डालते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच के दौरान मनस्वी पाटीदार, विश्वास पांडे, राकेश डागुर, सुधीर दवे और सुभाष तरानेकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

स्पर्धा में पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबले का दृश्य। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...