पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनावी तैयारी पर केंद्रित रही महिला मोर्चा की बैठक

चुनावी तैयारी पर केंद्रित रही महिला मोर्चा की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | खातेगांव

भाजपा महिला मोर्चा उज्जैन संभाग की बैठक देवास जिला के ग्राम नेमावर में हुई। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता ऐलकर, प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी कृष्णा गौर, महिला मोर्चा की संभाग प्रभारी श्रेष्ठा जोशी उपस्थित थीं। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम पं. दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। महिला मोर्चा द्वारा मोर्चा गीत का गायन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा महिला मोर्चा की यह संभागीय बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी क्या भूमिका होगी, हमारे क्या दायित्व होंगे और किस तरह हम प्रदेश में फिर हमारी पार्टी की सरकार बना सकते हैं, इसे लेकर रखी गई है।

कृष्णा गौर ने कहा महिला मोर्चा की बहनों को आज से चुनाव की तैयारी में लग जाना है और गांव-गांव जाकर महिलाओं को बीच पहुंचना है। जिला उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी ने भी संबोधित किया। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय मंत्री माया पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नेमावर संगीता यादव आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...