खातेगांव | नगर की एक नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने और उससे लाखों रुपए ऐंठने के मामले में खातेगांव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो युवकों के साथ ही दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
खातेगांव पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग ने मां के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उससे एक साल से दो और महिलाओं द्वारा उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूले जा रहे हैं। पुलिस ने विवेचना में पाया गया कि एक नाबालिग 14-15 साल की बालिका जो शहर के एक डांस एकेडमी में डांस सीखने के लिए गई थी। जहां एकेडमी संचालक ने बहला फुसलाकर बालिका के अश्लील फोटो ले लिए अपने दोस्तों को भी बता दी। जिसके कारण एक अन्य युवक कपिल मीणा भी बालिका को ब्लैकमेल करने लगा। बालिका डरकरे पैसे देने लगी। उसने बैंक व एटीएम से भी पैसे निकाल कर दिए। बालिका की मम्मी को शंका होने पर उसके द्वारा बालिका से शांतिपूर्वक विश्वास में लेकर पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना बताई फिर पुलिस में रिपोर्ट की। पुलिस ने आरोपी कपिल पिता जगदीश मीणा निवासी पिपल्या नानकर एवं रोहित पिता संतोष जासवाल निवासी खातेगांव एवं अन्य दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल जब्त किए गए हैं।