ग्राम सभा में नहीं पहुंचे अधिकारी
खेड़ीसांवलीगढ़| आंबेडकर जयंती पर ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा हुई। इसमें ग्रामीणों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देना थी। ग्राम सभा के नोडल अधिकारी सहित किसी भी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्राम सभा में पटवारी इंद्रकुमार बोरबन, रोजगार सहायक, अजय बोकड़े, सचिव भोजराज बड़ौदे, सरपंच कौशल्या उइके समेत अन्य लोगों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामवासियों ने गांव में पीने के पीनी की समस्या बताई गई।