ताप्ती तट पर हरिहरात्मक संकीर्तन शुरू
खेड़ीसांवलीगढ़| ताप्ती तट स्थित रेवाकुटी में हरिहरात्मक संकीर्तन का शुभारंभ बुधवार को खातेगांव के पंडित महेश नारायण व्यास और आचार्य राजेश शर्मा ने हवन पूजन के साथ किया। पंडित श्याम सुंदर महाराज ने बताया इस अवसर पर श्रीमद भागवत मूल पाठ, रुद्राभिषेक, महामृत्युन्जय जप अाैर भागवत कथा प्रचवन भी होंगे।