खेड़ीसांवलीगढ़| गांव के पंचायती तालाब में कोशिश ग्रुप के सदस्यों ने जल सवर्धन और संरक्षण के लिए श्रमदान किया। श्रमदान में ग्रुप के सदस्यों के अलावा धार्मिक संस्था के सदस्य और गांव के लोग शामिल हुए। श्रमदान सुबह 7 से 9 बजे तक चला। तलाब में उतरकर श्रमदानियों ने तालाब की सफाई की। शाहपुर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र गिरी ने कहा कि जल संरक्षण जरूरी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे खेतों के आस-पास के नदी नालों में बारिश का पानी छोटे-छोटे डेम बनाकर एकत्र करें। पूर्व सरपंच गजरात सिंह ठाकुर ने कोशिश ग्रुप की पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य बीआर पवार ग्रामवासी और क्लब के सदस्य उपस्थित थे।