गुरुद्वारा बाबा थंब साहिब में बैसाखी के संबंध मे पवित्र थंब को करावाए स्नान
खेमकरण| ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा थंब साहिब जी में खालसा के स्थापना दिवस बैसाखी के संबंध में संगतों की ओर से गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम करवाया गया। इस मौके श्री अखंड पाठ साहिब के रखे हुए पाठों के भोग डाले गए। गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित पवित्र थंब साहिब जी को हर साल की तरह समूह संगतों की आेर से स्नान करवाया गया और सुंदर सुंदर चोले पहनाए गए। इस दौरान संगतों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में पवित्र थंब साहिब सुशोभित है जिसको साल में दो बार बैसाखी और पवित्र पर्व माघी के दिन स्नान करवाए जाते हैं। इस मौके पर सरबत के भले के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास की गई और गुरबाणी का पवित्र कीर्तन भी किया गया। इस मौके पर जत्थेदार प्रीतम सिंह, प्रधान आलम विजय सिंह पतू, करतार सिंह, मलकीत सिंह, ओंकार सिंह सोढ़ी, मनजीत सिंह सोढ़ी, संदीप सिंह, मनदीप सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह कंबोज, सतनाम सिंह, गुलाब सिंह, बलकार सिंह, दविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।