पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • गांव वीरम जंड में विधायक भुल्लर ने सुनी मुश्किलें

गांव वीरम जंड में विधायक भुल्लर ने सुनी मुश्किलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पट्‌टी | खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने गांव वीरम जंड ने गांववासियों की मुश्किलाें को सुन उन्हें मौके पर हल किया। इस मौके पर विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि हलके की जनता को किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। हलके अंदर गांव जंड की मुश्किलों को ध्यानपूर्वक सुन प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायतें जारी की गई कि इन शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव जंड से घरियाले की मेन सड़क तक पांच किलोमीटर सड़क को 18 फीट चौड़ा किया जाएगा व गुरुद्वारा साहिब को जाने वाले रास्ते को इंटरलॉकिंग टाइलों से पक्का किया जाएगा। इस मौके पर गांववासियाें ने मुश्किलों के हल के लिए विधायक भुल्लर को सम्मानित भी किया। इस मौके गुरसाहिब सिंह, बलकार सिंह, इंदरबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, दविंदर सिंह, रछपाल सिंह पूर्व सरपंच, बख्शीश सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...