पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्राह्मण समाज की बैठक कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली | कस्बे के ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन 15 अप्रैल को ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह 11 बजे उदयचंद अवस्थी की अध्‍यक्षता में होगी। इस दौरान बैठक में भगवान परशुराम जयंती मनाने को लेकर चर्चा की जाएगी तथा भवन नि‍र्माण कार्य को लेकर भी चर्चा होगी।

खेड़ली : कस्बे के थाना में शुक्रवार को शाम एडिशनल एसपी मूलचंद राणा की अध्‍यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती शांति‍पूर्ण व सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लि‍या गया। इस मौके पर सीएलजी सदस्‍यों के अलावा कस्‍बे के व्यापारी व वि‍भि‍न्‍न समाज के लोग भी मौजूद थे। इधर अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के लि‍ए भारी मात्रा में आरएसी सहि‍त अन्‍य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इस दौरान पुलि‍स द्वारा समौची सहि‍त खेरली में फ्लैग मार्च भी कि‍या गया।

थानागाजी : कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में 15 अप्रैल को शाम चार बजे रामलीला मैदान पर सभी विप्र समाज के लोगों को आने का आग्रह किया गया, जिससे परशुराम जयंती महोत्सव मनाने को लेकर चर्चा की जाए। बैठक में रामेश्वर प्रधान, गोपाल बोहरा, राजेंद्र शर्मा, राधेश्याम जनावत, सोनू, सावन, चिंटू, चंद्रमोहन सहित अनेक विप्र समाज के लोगों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...