माता रानी का जागरण आज
लक्ष्मणगढ़ | क्षेत्र के गांव खेड़ली लोधा में आज बुधवार 16 मई को माता रानी एवं शिव परिवार का विशाल जागरण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुबह 9 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। वहीं रात्री 8 बजे से माता रानी का जागरण होगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। जनप्रतिनिधी एवं आमजन मौजूद रहेंगे।