ग्राम पंचायत बहरामपुर के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन कठूमर एसडीएम कनिष्क सैनी की देखरेख में किया गया। जिसमें तहसील के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान शिविर में राजस्व विभाग के 21 प्रकरणों की खाता दुरुस्ती, 20 नामांतरण तथा 72 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत आठ परिवारों को गैस का कनेक्शन मौके पर ही दिया गया। शिविर में विद्युत निगम द्वारा 21 में से 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
गोविंदगढ़ : कस्बे के समीप ग्राम दौंगड़ी में अटल सेवा केंद्र पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान किए गए। जिसमें इंतकाल, बंटवारे, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, महात्मा गांधी नरेगा जॉब वर्क, भामाशाह सहित अन्य कार्य निपटाए गए।
बहादुरपुर : ग्राम पंचायत बहादुरपुर में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन उप तहसील परिसर में आयोजित किया गया शिविर में मोहल्ला मेघवाल बस्ती मोहल्ला बगीची हनुमान मंदिर के पास की महिलाओं ने पानी की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया व उसके समाधान का आश्वासन मांगा उपखंड अधिकारी नीलाभ सक्सेना व उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी ने मौके पर पहुंचकर पानी की समस्या से रूबरू होकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका मुआयना किया व तीन-चार दिनों में पानी की समस्या का निराकरण महिलाओं को देकर आश्वस्त किया शिविर में अधिकांश से आवाजाही खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने वालों की रही प्रशासन के पास लगभग 240 आवेदन खाद्य सूची में जुड़ने के लिए आए प्रशासन की ओर से लगभग 14 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे लगभग 3:00 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश गढ़वाल भी निरीक्षण के लिए तहसील परिसर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना वह उनका निराकरण का आश्वासन दिया।
खेड़ली. न्याय आपके द्वार शिविर में गैस कनेक्शन वितरण करते एसडीएम।