अलवर| भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार रामगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल गंभीर सिंह जाट को रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी गंभीर सिंह जाट निवासी जटवाड़ा थाना खेरली को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। एसीबी के डीएसपी सलेह मोहम्मद ने बताया कि रामगढ़ के मुकंदवास निवासी इलियास खान ने 15 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे एक मामले मे 3 मुल्जिमों के नाम निकालने की एवज में जांच अधिकारी रामगढ़ थाने का हैडकांस्टेबल गंभीर सिंह 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। एसीबी ने शिकायत प्रमाणित करने के बाद शनिवार को हैडकांस्टेबल के खिलाफ ट्रेप की कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।