खेड़ली | कस्बे के ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर ब्राह्मण धर्मशाला से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद भगवान परशुराम के मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ। शाम 5 बजे परशुराम भवन से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें युवा ब्राह्मण मोर्चा के संयोजक पंकज कटारा के नेतृत्व में युवाओं ने फरसा रैली का आयोजन किया। इसी के साथ 151 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के अलावा राम दरबार, शिव परिवार, मां काली, भगवान कृष्ण सहित अनेक झांकियां निकाली गईं। युवाओं की बाइक रैली को ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उदयचंद शर्मा, रवि दत्त एडवोकेट, मनोज शर्मा, हरिओम कटारा, राजकुमार पंडा, महेश पाराशर, अनिल कौशिक, रमाकांत शर्मा, विकास शर्मा, जितेंद्र पाराशर, मधुर शर्मा आदि मौजूद थे।
खेड़ली. परशुराम जयंती के अवसर पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली।