पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बीडीओ सहित 85 महिलाओं ने एयरगन से निशाने लगाए, दिखाई ‘मातृशक्ति’

बीडीओ सहित 85 महिलाओं ने एयरगन से निशाने लगाए, दिखाई ‘मातृशक्ति’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी/खेतड़ी नगर | महिलाओं में आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास पैदा करने के लिए एयरगन से निशानेबाजी सिखाई गई। पांच दिन तक रोज दो पारियों में 85-85 महिलाओं ने निशाने लगाए। गुरुवार को बीडीओ शशिबाला ने भी निशाने लगाए। इस दौरान महिलाओं ने सटीक निशानेबाजी की। 45 महिलाओं ने सही निशाने लगाए। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय मातृशक्ति व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हुआ। समारोह विश्व हिंदू परिषद कानपुर इकाई प्रमुख तरुणेश स्वामी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी दिया | संस्था निदेशक अशोकसिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में महिलाओं ने प्रात: स्मरण, प्राणायाम, दंड संचालन, निशाने बाजी, तीरंदाजी, बौद्धिक आदि का प्रशिक्षण लिया। शिविर के समापन पर एसडीएम संजयकुमार वासु, न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंद्र शर्मा, करुणा शर्मा, प्राचार्य अजयसिंह शेखावत, प्राचार्य डाॅ. संतोष सैनी, प्राचार्य बजरंगलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...