पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजरी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी नगर | क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन, वन विभाग व पुलिस ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। तहसीलदार बंशीधर योगी ने बताया कि मानोता कलां में न्याय आपके द्वार शिविर में शिकायत मिली थी कि मानोता नदी में अवैध रूप से बजरी खनन किया जा रहा है। शनिवार सुबह प्रशासन, वन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मानोता नदी व रास्ते से दो-दो बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली व दो ट्रैक्टर ट्रॉली रास्ते से जब्त की। कार्रवाई को देखकर चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर मौके से भाग गए।

खबरें और भी हैं...