पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • केसीसी प्रोजेक्ट के श्रमिक संगठनों की बैठक में चर्चा

केसीसी प्रोजेक्ट के श्रमिक संगठनों की बैठक में चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी नगर | केसीसी प्रोजेक्ट की चारों यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ के महामंत्री श्यामलाल सैनी, अध्यक्ष रामलाल वर्मा, सीटू महामंत्री चौधरी बलजीत सिंह, अध्यक्ष विजयसिंह बुगालिया, इंटक के महामंत्री चुन्नीलाल मीणा, अध्यक्ष मुन्नालाल जैदिया, खेतड़ी कॉपर श्रमिक फ्रंट के महामंत्री राजकुमार बाडेटिया, अध्यक्ष हसरत हुसैन ने केसीसी में सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों को कर्मचारी पेंशन योजना-95 की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। कर्मचारी पेंशन योजना-95 से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पेंशन-95 का गठन किया गया है। हसरत हुसैन ने बताया कि कोई भी कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से पेंशन के लिए केस नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि कुछ यूनियन केस करने के नाम पर कर्मचारियों से तीन हजार रुपए तक वसूल रही है। इस मौके पर कुलदीप सक्सेना, ओमप्रकाश धायल, मंगतुराम, मोहरसिंह चावला मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...