दस कर्मचारियों ने चार घंटे किया बिजली मेंटेनेंस कार्य
निवाली। नगर में गुरुवार सुबह 8.30 बजे से बिजली कटौती कर दोपहर एक बजे तक प्री-मानसून मेंटेनेंस का कार्य किया है। इस दौरान विविकं के 10 कर्मचारियों ने डीपियों में ऑइल बदलकर अर्थिंग मिलने वाले पानी, कोयला व मीटर रीडिंग कर अन्य मेंटेनेंस कार्य किए। साथ ही लाइनों में होने वाले फाल्ट को रोकने के लिए लाइनों में छू रहे पेड़ों की टहनियां काटी। साथ ही जंपर सुधारे। नगर के सेंधवा रोड, पलसूद रोड, खेतिया रोड स्थित मुख्य मार्गों से जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तारों के ऊपर से जा रहे पेड़ों की टहनियां काटी व तारों में खिंचाव कर इनकी ढिलाई को कम किया। 4 घंटे से ज्यादा समय मेंटेनेंस में विभिन्न कमियों को दूर कर किया गया है। अब बार-बार फाल्ट नहीं होगा।