पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूथ स्तर तक कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य

बूथ स्तर तक कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष व वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन का शुक्रवार देर शाम खेतिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गायत्री माता मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने भी अध्यक्ष का स्वागत किया। बच्चन ने अपनी प|ी प्रवीना बच्चन व झूमा सोलंकी के साथ माता की पूजा की।

मंदिर से सभा स्थल तक रैली निकली। रास्ते में सांईं मंदिर पर ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा स्थल टैगोर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए बच्चन ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को उच्चतर स्तर से लेकर बूथ स्तर तक एकजुट होकर पार्टी के भले के लिए कार्य करना है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर पार्टी हित में कार्य करने का आव्हान किया। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर किसान विरोधी, आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और बेरोजगार विरोधी भाजपा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में उखाड़कर फेंकने की बात कही। पूर्व कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष रोहिदास सोलंकी, रवि पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर एकजुट रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में किशन ऐसीकर, अनिल चौधरी, किशोर चोधरी, किशोर लकड़े, महेंद्र सोनीस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...