खेतिया। नगर के रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक दीवानसिंह पटेल ने नगर के चार खिलाड़ियों को कराटे स्पर्धा में मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया। जानकारी अनुसार 11मई को नागपुर महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कराटे कैंप आयोजित हुआ था। कैंप में कुल 150खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नगर के चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मैडल हासिल किए। नगर के राकेश कांतिलाल लोहार को ब्लैक बेल्ट, पूनम कांतिलाल को ब्लैक बेल्ट, निधि त्रिलोक जैन को ब्लैक बेल्ट व हार्दिक त्रिलोक जैन को सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ है। विधायक ने चालों खिलाड़ियों का स्वागत कर स्वेच्छानुदान योजना के राशि देने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने कहा कि नगर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन किया है। साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष मनोहर पटेल, मंडी उपाध्यक्ष पंडित नाना, श्याम हरसोला, सूर्यकांत ऐसीकर, श्रीचंद संकरु चौहान, रामचंद्र सोनिस, सुरेश जगन चौहान, प्रकाश महाले, हेमेंद्र सोनी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कराटे खिलाड़ियों का सम्मान करते विधायक दीवानसिंह पटेल।