खेतिया | तेली चौधरी समाज की वार्षिक बैठक चौधरी समाज के भवन में हुई। बैठक में समाज का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही इसे मंजूरी दी गई। इसके बाद 2 साल के लिए नए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें अध्यक्ष अशोक तुलसीराम शिंदे, उपाध्यक्ष विजय पीतांबरदास चौधरी, कोषाध्यक्ष राकेश भगवान चौधरी, सचिव सुनील रमण चौधरी चुने गए। शेष कार्यकारिणी जल्द ही घोषित कि जाएगी। मौके पर सभी वरिष्ठजन, चौधरी मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित थे।