पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्या परिसर अधीक्षिका के रूम में लगी आग, सामान जला

कन्या परिसर अधीक्षिका के रूम में लगी आग, सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाली | नगर स्थित कन्या क्रीड़ा परिसर में बने अधीक्षिका के रूम में अचानक आग लगी गई। घटना में फ्रीज, वाटर फिल्टर सहित रसोई सामग्री जल गई। कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। घटना के समय रूम में ताला लगा था और अधीक्षिका कहीं गई हुई थी।

मंगलवार दोपहर खेतिया रोड स्थित कन्या क्रीड़ा परिसर में बने रूम में अचानक धुआं उठता देख पीयून जाम सिंह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस कमरे में अधीक्षिका कला सोलंकी रहती थी। जिनका दो तीन दिन पहले ही अन्य जगह स्थानांतरण हो गया है। लेकिन इनका सामान अभी कमरे में ही रखा था। घटना की जानकारी लगने के बाद कन्या क्रीड़ा परिसर के प्राचार्य पीसी शर्मा व बाबू प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...